Trailer मरजावां: सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार एक्शन, रितेश देशमुख बने रावण, मसालेदार है ये फिल्म
पांच साल पहले रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म एक विलेन की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की जोड़ी एक बार फिर एक्शन के साथ आ गई है। जहां पर आपको जबरदस्त एक्शन के साथ दमदार डॅायलॅाग की भरमार सुनने को मिलेगी। प्यार और नफरत की लड़ाई है मरजावां। जबरिया जोड़ी के बाद सिद्धार्थ फिर से रोमांस की कहानी लेकर आए हैं।
जहां पर अपने प्यार को पाने के लिए वह सारी हदें पार करने के लिए तैयार है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब होती है रावण रितेश देशमुख के किरदार की एंट्री। रितेश पहली बार इस फिल्म के लिए छोटे कद के किरदार में दिखाई देंगे। निर्देशक मिलाप झावेरी ने मरजावां को एक बॅालीवुड मसालेदार फिल्म की तरह परोसा है।

जहां पर रोमांस के साथ एक्शन और भारी भरकम डायलॅाग से ये फिल्म पूरी तरह से सजी हुई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख के अलावा तारा सुतारिया व रकुलप्रीत सिंह भी अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म की कहानी मिलाप झावेरी ने लिखी है।
जिसे उन्होंने प्यार और नफरत की जंग के बीच पिरोया है। तारा सुतारिया के साथ सिद्धार्थ जोड़ी स्क्रीन पर फ्रेश दिखाई पड़ रही है। तारा इस फिल्म में ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जो बोल नहीं सकती है।
फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज रितेश देशमुख का किरदार है। एक विलेन की तरह फिर से वह दर्शकों को अपने खतरनाक विलेन अंदाज से सरप्राइज करते हुए नजर आ रहे हैं। मरजावां 8 नवंबर को रिलीज होगी। यहां देखिए इसका ट्रेलर


Click it and Unblock the Notifications











