Siddhart Kiara की शादी का था हर किसी को इंतजार, दोस्त ने आकर दे दी बुरी खबर! टूट जाएगा फैंस का दिल!

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा किया हुआ है और दोनों के फैंस इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि क्या सच में दोनों सितारे शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर आई थी कि शादी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और जनवरी 2023 में उनकी शादी होने वाली है। हालांकि अब एक ऐसा खुलासा हुआ है जो कि फैंस के लिए काफी बड़ी खबर साबित होने वाली है।
पता चला है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जनवरी में शादी नहीं कर रहे हैं, जी हां, दोनों के खास दोस्त ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी के करीबी दोस्त ने बताया,
"कियारा और सिद्धार्थ जनवरी में शादी कर रहे हैं? ये मेरे लिए किसी खबर से कम नहीं है। मेरे सामने अभी तक किसी ने शादी को लेकर जिक्र नहीं किया है।'' इसके अलावा उनके दोस्त ने ये भी कहा कि, ''ये सिर्फ एक अफवाह है और कुछ नहीं। कियारा आडवाणी अपने करियर के पीक पर हैं और ऐसे में वो शादी नहीं कर सकती हैं।''
हालांकि आने वाले समय में क्या होगा इसको लेकर आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना पड़ेगा। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर अपने मुंह से कुछ नहीं कहा है। दोनों अपने अपने काम को लेकर बिजी हैं।
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस वक्त विकी कौशल के साथ गोविंदा नाम मेरा को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो सत्यप्रेम की कथा को लेकर भी चर्चा में है जिसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ रोमांस करतीं नजर आने वाली हैं। बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो वो इस वक्त अपनी फिल्म योद्धा को लेकर बिजी हैं और अगले साल ये फिल्म रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications