सिद्धार्थ मल्होत्रा के सामने पैपराजी ने कियारा आडवाणी को बोला I Love You, इस हरकत के बाद एक्टर ने...

Siddharth Malhotra and Kiara Advani

Siddharth Malhotra-Kiara Advani Video Viral: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं। सभी का दिल जीत लेते हैं। दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन्स भी दोनों के नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों को ही सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कियारा की ब्यूटी देख पैपराजी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सिद्धार्थ तो उस शख्स की शक्ल ही देखते रह गए।

पैपराजी ने कियारा को कहा आई लव यू...
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कियारा आडवाणी काले चश्मे के साथ को-ऑर्ड सेट पहने नजर आईं। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा जींस, टी शर्ट और जैकेट पहने कैजुअल लुक में दिखाई दिए। संडे सुबह दोनों एयरपोर्ट पर इतनी जल्दबाजी में दिखे। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दोनों वेकेशन पर निकले हैं। वहीं दोनों के देखकर पैपराजी ने दोनों को हैप्पी संडे विश किया। जैसे ही कियारा आगे बढ़ीं वैसे ही एक पैपराजी ने उन्हें आई लव यू कहा। इन शब्दों को सुनकर सिद्धार्थ के मुंह से हंसी निकल गई और उन्होंने भी पैपराजी स्माइल देकर जवाब दिया।

इन बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं सिड-कियारा
आपको बता दें सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी को पिछली साल जैसलमेर में शादी की थी। दोनों के शादी के वीडियो और फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। काम की बात करें तो हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा रिलीज हुई थी। फिल्म तो आई लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं कियारा आडवाणी की बात करें तो वे जल्द ही गेम चेंजर, मिस्टर लेले और डॉन 3 में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X