शादी की अफवाहों के बीच इस डिजायनर के घर के बाहर स्पॉट हुए सिद्धार्थ और कियारा, जल्द बजेगी शहनाई?

काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा है सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी करने वाले हैं और इसको लेकर अक्सर कई तरह की खबरें सामने आती रहती है। लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ है जिससे उनकी शादी की अफवाहों को फिर से हवा मिल गई है। दरअसल इस वक्त दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो दोनों फैशन डिजायर मनीष मल्होत्र के घर से बाहर नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में आप देखेंगे कि दोनों सितारे बारी बारी से वहां से निकलते हुए दिख रहे हैं। अभिनेत्री कियारा आडवाणी के लुक्स की बात करें तो इस दौरान वो सफेद रंग का टॉप और सफेद रंग की पैंट में नजर आईं जबिक पीले रंग का हैंडबैग कैरी किया था।
उस दौरान पपराजी को देखकर कियारा मुस्कुराईं और अपनी कार में बैठ गईं। इसके कुछ समय के बाद ही अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा वहां दिखे और उन्होंने नीले रंग का स्वेटर पहना था। सिद्धार्थ मल्होत्रा हमेशा की तरह काफी स्मार्ट लग रहे थे। पैपराजी ने उनसे बात की थी और फोटोग्राफर ने उन्हें क्रिसमस की बधाई दी।
जैसे ही ये वीडियो सामने आया फिर से उनकी शादी को लेकर बातें होना शुरु हो गई हैं और लोगों का कहना है कि ये जोड़ी काफी कमाल की होने वाली है। सिद्धार्थ और कियारा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन कभी भी खुलेआम अपने प्यार का इतजार नहीं किया है।
वर्कफ्रंट पर कियारा आडवाणी कई शानदार फिल्मों का हिस्सा हैं और आने वाले साल में भी कुछ अच्छे प्रोजेक्ट्स के साथ दिखने वाली हैं। इसके अलावा बात करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो वो इस वक्त फिल्म मिशन मजनूं को लेकर बिजी हैं और ये फिल्म 20 जनवरी को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications