ए जेंटलमैन की पहली झलक OUT..देखिए सिद्धार्थ-जैकलीन का ये अंदाज
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म जेंटलमैन का टीजर आ चुका है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म ए जेंटलमैन का टीजर आज रिलीज कर दिया गया। फिल्म के टीजर को देखकर तो यही लग रहा है कि फिल्म काफी मस्ती भरी है । हालांकि इसमें किसी का भी चेहरा अच्छे से नजर नहीं आ रहा है ।
[ ये खान बन गए असली 'बाहुबली'..Box Office पर मचा दिया धमाल !]
मार्च में फिल्म की शूटिंग भी खत्म की जा चुकी है।यह एक एक्शन- इंटरटेनर फिल्म है। जिसका निर्देशन राज निधिमोरु और कृष्णा डीके ने किया है। इससे पहले ये दोनों गो गोवा गोन का निर्देशन कर चुके हैं।
वहीं अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ब्रदर्स और टाइगर श्रॉफ फिल्म फ्लाइंग जट्ट में काम कर चुकीं जैकलीन ने ट्विटर पर कहा कि वह इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। इस एक्शन फिल्म की शूटिंग भारत के अलावा यूएस और थाईलैंड में हुई है।
ये एक बिल्कुल फ्रेश जोड़ी है जिनकी आपस में बॉन्डिंग काफी अच्छी है और इसका नजारा हम इस बार कॉफी विद करण के एपिसोड में देख चुके हैं। फैन्स को भी उम्मीद है कि एक शानदार फिल्म देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications