सिद्धार्थ-कियारा की शादी की दावत में 10 देशों की 100 डिशेज का मजा ले रहे हैं मेहमान, ऐसे हो रही है खातिरदारी

Kiara Advani

सिद्धार्थ-कियारा की शादी में आए मेहमान डीजे गणेश की धुन पर थिरकेंगे, जिन्होंने पहले ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों को अपनी धुनों पर थिरकने पर मजबूर कर दिया है। वह अब कियारा-सिड की शादी में शामिल होने और डांस बीट देने के लिए जैसलमेर में हैं। डीजे गणेश अब तक 30 से ज्यादा देशों में परफॉर्म कर चुका है।

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में परफॉर्म करने के बाद डीजे गणेश को बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ईशा अंबानी की सगाई, ऋचा चड्ढा और अली फैजल की शादी में सभी को अपनी ताल से नचाया। अब ये कियारा-सिड की शादी में रंग भरने आए हैं।

सोमवार को संगीत संध्या और शादी को खास बनाने के लिए हरि और सुखमनी बैंड को भी बुलाया गया है। दोनों ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में परफॉर्म भी किया था। हरि और सुखमनी अंग्रेजी और पंजाबी गीतों का मिश्रण गाते हैं। दोनों के बैंड ने गाने की शुरूआत अंग्रेजी लाइन से की है। लोक और सूफी गीतों की उस पंक्ति के बाद वे पंजाबी में गाते हैं।

हरि और सुखमणि मलिक दोनों की मुलाकात 2008 में हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2009 में अपना बैंड बनाया। दोनों ने मिलकर 10 गाने बनाए। दोनों का बैंड अब लाइव कॉन्सर्ट, बॉलीवुड अभिनेताओं और हाई प्रोफाइल शादियों में प्रदर्शन करता है।

जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में 7 फरवरी को बॉलीवुड स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में मेहमानों को 10 देशों के 100 से ज्यादा डिशेज परोसे जाएंगे। मेनू में इटालियन, चाइनीज, अमेरिकन, साउथ इंडियन, मैक्सिकन, राजस्थानी, पंजाबी और गुजराती डिशेज शामिल हैं। मिठाइयों में जैसलमेर के घोटवन लड्डू शामिल होंगे।

पंजाबी लड़के सिद्धार्थ ने पंजाब और दिल्ली से आए अपने मेहमानों का खास ख्याल रखा है और उनके लिए मसालेदार खाने का इंतजाम किया है। शादी में 50 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे जिनमें 500 वेटर्स अपने ड्रेस कोड में होंगे। हर एक अतिथि की देखभाल की जिम्मेदारी प्रत्येक वेटर को दी गई है। हर स्टॉल पर दो से तीन डिशेज रखे जाएंगे। इसके अलावा, नाश्ते और दोपहर के खाने के मेनू में कई डिशेज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X