Siddharth Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी बनीं कियारा आडवाणी, महल में लिए सात फेरे

तो इस तरह से संपन्न हुई शादी। सात फेरे, सात वचनों के साथ सात जन्मों के लिए सिद्धार्थ की हुई कियारा आडवाणी। तो इस तरह से सिद्धार्थ मल्होत्री और कियारा आडवाणी एक दूसरे के हो गए हैं और पूरी विधि-विधान के साथ शादी सपन्न हो गई है। ऐसे में परिवार के साथ साथ फैंस भी खुशियां मना रहे हैं और जश्न का माहौल हर तरफ छाया हुआ है।
बेहद शानदार अंदाज में शादी करने वाले स्टार कपल की तस्वीरों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहें है। लेकिन तस्वीरें आने में थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि दुल्हे राजा अपनी दुल्हनियां के साथ थोड़े व्यस्त होगें, जाहिर है अभी अभी तो सात फेरे लिए हैं।
आपको बता दें कि, सूर्यगढ़ पैलेस की शादियों में शाही अनुभव दिया जाता है। साथ ही राजस्थानी परंपराओं के साथ लग्जरी का भी खास ख्याल रखा जाता है। इसके अलावा यहां खाने के पकवान से लेकर रहने के लिए भी हर तरह के इंतजाम बेहद खास होते हैं। यहीं पर दोनों ने शादी अंदाज में अपनी शादी की है और मेहमानों का भी खास ख्याल रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सूर्यगढ़ पैलेस में एक दिन की शादी का खर्च करीब 1.20 करोड़ रुपए होते हैं। वो भी तब जब बुकिंग बिना शराब के की जाए। लेकिन, अगर ये बुकिंग अक्टूबर से मार्च के बीच में की जाती है, तो इसका एक दिन का खर्च करीब 2 करोड़ तक आता है।
खैर बॉलीवुड के शानदार कपल की लिस्ट में अब से कियारा और सिद्धार्थ भी शामिल होगें। दोनों ने अपना रिश्ता तो कभी भी ऑफिशियल नहीं किया था परंतु फैंस को तो पता था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब तो शादी भी कर ली है और अब फैंस इनकी तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications