सिद्धार्थ-कियारा की रिसेप्शन में करीना कपूर खान ने पहनी 4 साल पुरानी साड़ी? देखें तस्वीरें

Sid Kiara

Recommended Video

Kiara Advani, Sidharth Malhotra Reception: Kareena Kapoor Khan Steals Hearts In Pink | FilmiBeat

रविवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की मुंबई में हुई ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में मानों सितारों का मेला लग गया था। इस पार्टी में काजोल-अजय देवगन, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, अयान मुखर्जी, गौरी खान, दिशा पाटनी, भूमि पेडनेकर और शिल्पा शेट्टी जैसे तमाम स्टार्स ने शिरकत की। वहीं करण जौहर के साथ इस रिसेप्शन पार्टी में पहुंची करीना कपूर ने तो मानो पूरी महफिल ही लूट ली। करण जौहर जहां ब्लैक टॉक्सीडो पहन रखा था, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं करीना कपूर ने बेबी पिंक कलर की सिक्वेंस वाली साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज को टीमअप किया था। करीना ने अपने बालों में लो-बन बनाया था और कानों में हैवी ईयररिंग पहने हुए थे। करीना का ग्लॉसी फ्रेश लुक काफी वायरल भी हो रहा है। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहन कर पिंक ट्रेंड शुरू कर दिया है। इसी वजह से करीना ने सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में पिंक कलर की साड़ी चुनी। लेकिन अगर आप बेबो के फैन हैं तो आपको पता होगा कि करीना ने ऐसा पहली बार नहीं किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में सिक्वेंस वाली पिंक कलर की जो साड़ी करीना कपूर पहन कर पहुंची थी, ठीक ऐसी ही साड़ी करीना ने 4 साल पहले भी पहनी थी। जी हां, आमतौर पर करीना ने कई बार माना है कि वह अपने कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज तक रिपीट करती हैं। किसी भी सेलिब्रिटी के लिए कपड़ों और एक्सेसरिज को रिपीट करना गुनाह माना जाता है लेकिन मनीष मल्होत्रा, जो करीना को अपनी बहन मानते हैं, उनसे फैशन टिप्स लेकर करीना अपने कपड़ों और एक्सेसरीज को अक्सर अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करती और रिपीट भी करती हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन में करीना ने जो बेबी पिंक कलर का सिक्वेंस वाली साड़ी पहनी थी, बिल्कुल ऐसी ही साड़ी 2019 में डांस इंडिया डांस के सीजन 7 के एक एपिसोड में बतौर जज पहुंची करीना कपूर खान ने पहना था। इस सीजन को करीना कपूर ने भी जज किया था। हालांकि उस समय करीना ने इस साड़ी को सिल्वर कलर के ब्रालेट ब्लाउज और खुले बालों में स्टाइल किया था। इसके साथ करीना ने गले में हैवी नेकलेस डाला हुआ है। इस सीजन को करण वाही ने होस्ट किया था और दोनों ने मिलकर सेट पर खूब सारी मस्ती भी की थी। डीआईडी के सीजन 7 को करीना कपूर के अलावा रैपर रफ्तार और बॉस्को मार्टिस ने जज किया था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब करीना कपूर ने अपना वार्डरोब रिपीट किया हो। करीना ने इस बात को पब्लिकली स्वीकार भी किया हुआ है कि वह अपने कपड़े और एक्सेसरीज रिपीट करती हैं। करीना ने अपनी शादी पर ही अपने पुराने फुटवेयर पहने थे। करीना जब भी किसी कपड़े को करती हैं, तो उसे पिछली बार से अलग तरीके से जरूर स्टाइल करती हैं। जैसा उन्होंने इस बार भी किया है। डीआईडी 7 के सेट पर करीना ने गले में हैवी ज्वेलरी, सिल्वर कलर के ब्रालेट ब्लाउज और खुले बालों में इस साड़ी को स्टाइल किया। वहीं सिद्धार्थ-कियारा की शादी में करीना ने इस साड़ी को मैचिंग पिंक ब्लाउज विद ब्रॉड नेकलाइन, जुड़ा और कानों में हैवी ज्वेलरी के स्टाइल किया है। इस पार्टी में करीना ने अपने गले को खाली रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X