Sidharth-Kiara: सिंदूर लगाए और चूड़ा पहने पति सिद्धार्थ संग पहली बार नजर आई कियारा, न्यूली वेड की पहली तस्वीरे

क्या खूब जोड़ी है, कितने प्यारे लग रहे हैं दोनों, अरे किसी की नजर ना लग जाए...ऐसा ही बोल रहे है देखने वाले। अरे हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थ और कियार की। 7 फरवरी को शादी करने वाले सेलेब्स अभी अभी पहली बार साथ में एयरपोर्ट पर नजर आए। दोनों शादी में तो खूबसूरत लग ही रहे थे लेकिन एयरपोर्ट पर भी दोनों का लुक काफी अच्छा था, कियारा तो लाल सिंदूर लगाए, हाथों में चुड़ा पहने हुए और ब्लैक कर्लर की सोल के साथ बहुत ही शानदार दिख रही थी। वही सिद्धार्थ भी ब्लैक जैकिट और ब्लू जीन्स में अच्छे लग रहे थे।
पति और पत्नी बनने के बाद पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी साथ में देखे गए हैं।
इससे पहले शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जब दोनों ने शेयर की थी तो हर तरफ दोनों की तस्वीरें वायरल हो गई थी और हर किसी ने दोनों को बहुत प्यार दिया था, दोनों साथ में बहुत अच्छे दिख रहे थे।
सिद्धार्थ मल्होत्री और कियारा आडवाणी एक दूसरे के हो गए हैं और पूरी विधि-विधान के साथ शादी सपन्न हुई थी। दोनों ने काफी बड़े स्तर पर शादी की थी जिसमें बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
हर तरफ खुशी का माहौल है, परिवार के साथ साथ फैंस और दोस्त भी खुशियां मना रहे हैं, मिठाईयां बांट रहे हैं और जश्न के साथ कपल का स्वागत कर रहे हैं। जाहिर है फैंस को इनकी शादी का बहुत इंतजार था।
आपको बता दें कि, सूर्यगढ़ पैलेस की शादियों में शाही अनुभव दिया जाता है। साथ ही राजस्थानी परंपराओं के साथ लग्जरी का भी खास ख्याल रखा जाता है। खैर बॉलीवुड के शानदार कपल की लिस्ट में अब से कियारा और सिद्धार्थ भी शामिल होगें। दोनों ने अपना रिश्ता तो कभी भी ऑफिशियल नहीं किया था परंतु फैंस को तो पता था कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब तो शादी भी कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications

