सिद्धार्थ-कियारा रिसेप्शन में भी पानी की तरह बहा रहे हैं पैसा, बजट जानकर रह जाएंगे सन्न

7 फरवरी को बॉलीवुड के लविंग कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस में बड़े धूम-धूम से शादी कर ली। शादी के अगले दिन यह कपल जैसलमेर से निकलकर सीधा दिल्ली, सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर पहुंचा, जहां ढोल-नगाड़ों के साथ बहू कियारा आडवाणी का स्वागत किया गया। अब कहा जा रहा है कि यह कपल 2 वेडिंग रिसेप्शन देने वाला है। 9 फरवरी को यह कपल दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देगा और 15 फरवरी को यह कपल मुंबई में अपना दूसरा वेडिंग रिसेप्शन करने वाला है। दोनों रिसेप्शन पार्टियों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पानी की तरह पैसे बहा रहे हैं। चलिए हम आपको मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के बारे में डिटेल में जानकारी देते हैं।

इसलिए चुना यह होटल :
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का मुंबई वाला रिसेप्शन सेंट रेजिस होटल में होने वाला है। यह होटल ना सिर्फ काफी शानदार है बल्कि महंगा भी बताया जाता है। प्राइवेट प्रापर्टी में बना यह होटल लोगों की प्राइवेसी का खास ख्याल रखता है। इस होटल की सबसे ऊपरी मंजिल में पुल और गार्डन के साथ अटैच हॉल भी है। बताया जाता है कि इस होटल में पैपराजी का कैमरा नहीं पहुंच सकता है, इसलिए ज्यादातर सेलिब्रिटी इस होटल को ही चुनते हैं। इसके अलावा यह होटल कियारा आडवाणी के घर से काफी पास भी है।

मोटी रकम चुकानी पड़ेगी :
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस होटल में एक पार्टी के लिए किसी को भी काफी मोटी रकम चुकानी पड़ती है। बताया जाता है कि इस होटल के हॉल का किराया करीब 15 से 20 लाख रुपये तक होता है। वहीं खाने की बात की जाए तो इस होटल में प्रति प्लेट खाना करीब 3500-3600 रुपये तक होता है। इसके बाद ड्रिंक के लिए हर आम होटल की तरह यहां भी बिल अलग से चुकाना पड़ता है। इससे साफ पता चलता है कि अपने मुंबई वाले रिसेप्शन पार्टी में सिद्धार्थ-कियारा करीब 70-80 लाख रुपये खर्च करने वाले हैं।

इन सितारों को मिल सकता है न्योता :
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, जूही चावला समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इनकी वेडिंग रिसेप्शन में भी कई सितारों के शामिल होने के कयास लगाये जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ-कियारा की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ-विकी कौशल के शामिल होने की संभावना है। दोनों की जैसलमेर में शादी के बाद सोशल मीडिया पर कई एक्टर्स ने उन्हें बधाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











