अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने निर्देशक मोहित सूरी पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्मजगत में हो गई हलचल!

Siddharth Bhardwaj

Siddharth Bhardwaj: रियालिटी शो बिग बॉस और स्प्लिट्सविला में नजर आने वाली अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज ने हाल ही में निर्देशक मोहित सूरी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा वो 2014 में रिलीज हुई एक विलेन में उन्हें दी गई भूमिका से खुश नहीं थे। इसके साथ ही सिनेमा जगत में हलचल पैदा हो गई है।

अभिनेता सिद्धार्थ भारद्वाज का बयान-

मीडिया से बात चीत करते हुए अभिनेता ने कहा कि स्क्रिप्ट बदलने के बाद उन्होंने फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, भारत में, कुछ निर्देशक हैं जिनका जर्फ इतना छोटा है और अहंकार उतना ही बड़ा है। मैं मोहित सूरी के सेट से बाहर चला गया। वो पहले मुझे ज्यादा रोल दे रहे थे, बाद में उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट ही बदल दी।

आगे उन्होंने कहा, मोहित सूरी ने मुझे पहले जो रोल सुनाया था उसमें मैं अपने आप को जूते से मारता हूं, मैं खुद पर पेशाब करता हूं और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुझे जिंदा जला देते हैं। पूरी फिल्म में मेरी कोई रिकवरी नहीं है। वो मुझे मेन स्क्रिप्ट में फिट नहीं कर पाए। मुझे अच्छे रोल नहीं मिले।

इसके आगे अपनी बात करते हुए अभिनेता सिद्दार्थ भारद्वाज ने कहा, जो लोग इंडस्ट्री से नहीं हैं, उनके साथ कुत्तों जैसा व्यवहार किया जाता है। सलमान भाई मुझे जानते हैं और वह मुझसे प्यार करते हैं। वह मेरे लिए खुश हैं। इस बयान के बाद फिल्म जगत में थोड़ी हलचल देखने को मिली।

इस बीच, निर्देशक मोहित सूरी ने इन दावों पर रिएक्शन दिया है, उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ भारद्वाज ने जो कुछ भी कहा है वह सच नहीं है। मोहित ने बताया कि पहले सिद्धार्थ पिटना नहीं चाहते थे, वो तो ये भी नहीं चाहते थे कि उन्हें एक मुक्का तक लगे।

उन्होंने आगे कहा, शूटिंग से पहले की शाम को, जब शॉट लेना था, वो नखरे दिखाने लग गए। मुझे मजबूरी में अपने असिस्टेंट डायरेक्टर से ये रोल करने के लिए कहना पड़ा। हमारे पास किसी दूसरे एक्टर को लेने का टाइम नहीं था। अब आगे देखना होगा कि क्या होता है, फैंस और सोशल मीडिया यूर्जस इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: siddharth bhardwaj mohit suri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X