Diwali 2023: पहली दिवाली संग मनाने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ और कियारा, सामने आई कपल की तस्वीरें

Diwali 2023

Diwali 2023: दिवाली आ गई है ऐसे में हर कोई अपने परिवार संग इस खास त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहा है। वहीं बात जब टीवी सेलेब्स की करें तो सभी अपनी अपनी तरीके से दिवाली को मना रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के फेमस कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी अपने परिवार संग दिवाली मनाने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।

परिवार संग दिवाली सेलिब्रेट करें सिद्धार्थ और कियारा-

बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बाद पहली दिवाली दिल्ली में सेलिब्रेट करेंगे। 11 नवंबर की सुबह कियारा और सिद्धार्थ को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

खास बात ये है कि इस दौरान कियारा आडवाणी के माता-पिता भी कपल के साथ मौजूद रहा। इससे साफ होता है कि शादी के बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली दिवाली अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं।

सिद्धार्थ की फैमिली दिल्ली में रहती है। ऐसे में कियारा अपने पति सिद्धार्थ के साथ सारे फेस्टिवल दिल्ली में सेलिब्रेट कर रही हैं। बीते दिनों कियारा ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ भी दिल्ली में मनाया था और अब वह दिवाली के लिए वहां पहुंच गई हैं।

दिवाली के दौरान कियारा का एयरपोर्ट लुक बेहद खास रहा-

कियारा आडवाणी के माता-पिता ब्लैक आउटफिट में एक-दूसरे को ट्विनिंग कर रहे थे, जबकि अभिनेत्री संस्कारी अवतार में फैंस का दिल चुरा रही थीं। कियारा ने पाउडर पिंक कलर का सलवार-सूट पहना था, जिसे उन्होंने जूती के साथ स्टाइल किया था। टोट बैग, खुले बाल और चश्मे में कियारा दिवाली वाइब्स दे रही थीं। दूसरी ओर सिद्धार्थ कैजुअल लुक में हैंडसम लग रहे थे।

More from Filmibeat

Read more about: diwali 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X