मुंबई में सिद्धार्थ और कियारा ने रखी रिसेप्शन पार्टी, बॉलीवुड के सेलेब्स ने दर्ज कराई अपनी उपस्थिति

sid-kiara

बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। यह पार्टी काफी बड़े स्तर पर हो रही है। इसमें मनोरंजन जगत की कई सारी बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के वीडियोज और फोटोज सामने आ गए हैं। बात करें सिड- कियारा के लुक की तो दोनों हर बार की तरह बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं।

आपको बता दे मुंबई में कपल के रिसेप्शन के लिए स्टेज पूरी तरह से तैयार है और यह सफेद फूलों के बीच बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस पर लिखा हुआ उनका नाम भी देखा जा सकता है। इसको देखकर दोनों के फैंस काफी खुश हैं।

इस रिसेप्शन पार्टी में अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, कियारा की बहन, अजय देवगन और कजोल के अलावा कई सारी बड़े सेलेब्स पहुंचे हैं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। इंडस्ट्री जगत से उनके कई दोस्तों के आज रात रिसेप्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ महल में शादी के बंधन में बंधे। परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इस कपल का इंटिमेट सेरेमनी हुई। अपनी शादी के बाद कपल ने दिल्ली में सिद्धार्थ के घर पर 'गृह प्रवेश' किया। उसके बाद दोनों कल ही मुंबई पहुंचे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sidharth kiara reception
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X