Aditi Rao Hydari: रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ संग फिर नजर आई एक्ट्रेस, तो फैंस ने कपल के रिश्ते को किया कंफर्म

Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अदिति राव हैदरी अपनी नई सीरीज की स्क्रीनिंग में रुमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ पहुंची तो फैंस से रिश्ते पर ऑफिशियल मौहर लगा दी।

गौरतलब है कि, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी अपनी आगामी पीरियड ड्रामा वेब सीरीज़ 'जुबली' के लिए पूरी तरह तैयार हैं, सीरीज की 6 अप्रैल 2023 को मुंबई में सीरीज़ भी रखी गई जहां कई सारे बड़े सितारें पहुंचे, और अदिति भी इस दौरान मौजूद रही।

ऐसे में स्क्रीनिंग के दौरान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें अदिति और सिद्धार्थ दोनों एक साथ स्क्रीनिंग पर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। जहां अदिति ने ब्लैक कलर की अनारकली सूट में पारंपरिक लुक चुना था, वहीं सिद्धार्थ व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट में कैजुअल दिख रहे थे।

जैसा कि दोनों ने एक साथ पैपराजी के लिए पोज दिए और फोटोग्राफर्स ने उन्हें 'क्यूट' कहा। मीडिया को अदिति और सिद्धार्थ को 'शरमाइए मत' कहते हुए भी सुना जाता है, क्योंकि वे एक-दूसरे के बगल में पोज देते हुए लगभग हंस पड़े थे। पोज देने के बाद मीडिया से किसी ने उन्हें 'प्यारी जोड़ी' कहा। जाहिर है दोनों साथ में कम ही ऐसे मीडिया के सामने आते हैं।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और अदिति कथित तौर पर डेटिंग कर रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि वे साल 2021 में अपनी फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर मिले थे, जिसके बाद वे एक-दूसरे को डेट करने लगे। उन्होंने अफवाहों की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।

अदिति और सिद्धार्थ को साल 2021 में चंडीगढ़ में अभिनेता कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में एक साथ देखा गया था। तब से उन्हें मुंबई में कई बार एक साथ देखा गया है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज और वीडियो को काफी पसंद किया जाता है।

Read more about: aditi rao hydari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X