Pathaan में शाहरुख खान का ऐसा दमदार होगा किरदार, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया बड़ा खुलासा

Shahrukh Khan: आदित्य चोपड़ा और जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पठान को दर्शकों के लिए भारत की अब तक का सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यश राज फिल्म्स का शानदार एक्शन से भरपूर पठान आदित्य चोपड़ा की महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये विजुअली एक्स्ट्रावैगेंजा फिल्म शाहरुख खान को किलिंग मशीन स्पाई के रूप में पेश करती है। शाहरुख का ये लुक काफी चर्चा में है.. लिहाजा, अब सिद्धार्थ आनंद ने पठान में सुपरस्टार शाहरुख खान के उबर कूल लुक के विजन के बारे में बात की है।
सिद्धार्थ कहते हैं, "शाहरुख खान ने अपने करियर में अब तक अनगिनत लुक में खुद को पेश किया है। उन्होंने युवाओं को बॉलीवुड के बादशाह की तरह कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया है। उनके लुक्स.. लोगों की यादों से जुड़े होते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फिल्मों में अपने स्टाइल से भारत को और फैशनेबल बनाया है। इसलिए, पठान में एक डेयरडेविल जासूस की भूमिका निभा रहे शाहरुख के लिए एकदम हटकर लुक तैयार करना एक टास्क और एक बड़ी चुनौती थी।"
वह आगे कहते हैं, "हम उनके किरदार के सार को पकड़ना चाहते थे। हम शाहरुख को अल्फा और मर्दानगी का सिंबल बनाना चाहते थे.. एक ऐसा व्यक्ति जो अपने लुक से एक ही समय में सहज रूप से कूल के साथ ही हॉट भी हो।"
सिद्धार्थ आगे कहते हैं, "उनके लुक को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए, मुझे लगता है कि दुनिया भर में उनके लाखों फैंस को हम एक और धांसू लुक देने में कामयाब रहे हैं, जिस पर वे गर्व और प्यार की बौछार कर सकते हैं।"
फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने जा रही है। उससे पहले बता दें, जल्द ही फिल्म के गाने रिलीज करने की भी प्लानिंग है।


Click it and Unblock the Notifications












