..................... Siddharth Anand's big reveal on Deepika Padukone's saffron bikini in 'Besharam Rang' - Hindi Filmibeat

Deepika Padukone:'बेशरम रंग' में दीपिका की भगवा बिकिनी पर सिद्धार्थ आनंद का बड़ा खुलासा

Deepika Padukone

Deepika Padukone: फिल्म पठान में बेशरम रंग में दीपिका पादूकोण की भगवा रंग के कपड़ो पर विवाद तो सबको याद ही होगा, अब फिल्म के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए अपनी बात रखी है। जाहिर है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सामने आई, फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका के लुक को काफी पसंद किया गया था।

दरअसल शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म 'पठान' में भगवा बिकिनी को लेकर काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। अब हाल ही में, सिद्धार्थ ने गाने में भगवा रंग को चुनने पर प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में, एक इंटरव्यू में 'पठान' फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने विवादित गाने बेशरम रंग में भगवा बिकिनी को चुनने की वजह का खुलासा करते हुए कहा, कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं था, जो उन्हें आगे जाकर किसी विवाद में खड़ा कर सकता था। इसलिए वह और उनकी टीम को किसी भी बात से कोई डर नहीं था।

निर्माता ने आगे कहा, जब हम स्पेन में थे तो मैंने उस कॉस्ट्यूम को रैंडमली चुना था। हमने कभी इस पर बहुत अधिक विचार नहीं किया। रंग अच्छा लग रहा था, धूप थी, घास हरी थी और पानी नीला था और भगवा रंग अच्छा लग रहा था। हमने सोचा कि जब दर्शक इसे देखेंगे तो वह समझेंगे कि हमारा इरादा गलत नहीं था। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई विचार नहीं था और फिल्म की सफलता इस बात का प्रमाण देती है।

सिद्धार्थ ने तो अपनी बातों से स्पष्ट कर दिया है कि विवाद शुरु करने जैसे उनका कोई इरादा नहीं था बल्कि उन्होंने ऐसा कुछ होगा इस बारें में सोचा भी नहीं था। गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' की रिलीज से पहले फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था।

Read more about: deepika padukone
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X