..................... पठान को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया पर अब निर्देशक सिध्दार्थ आनंद का रिएक्शन।Siddharth Anand reacts on massive success of Pathaan, says- I’m hungrier to create more spectacles like Pathaan - Hindi Filmibeat

Pathaan की रिकॉर्ड तोड़ सक्सेस पर सिद्धार्थ आनंद ने दिया रिएक्शन, वॉर और पठान को लेकर कही ये बात

Pathaan, Siddharth Anand, Shahrukh Khan

Siddharth Anand on success of Pathaan: यशराज फिल्म्स की पठान बॉक्स ऑफिस पर एक ऐतिहासिक हिट बन गई है और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद निश्चित रूप से इस पीढ़ी के सबसे बड़े निर्देशकों में से एक के रूप में सामने आए हैं। दो ब्लॉकबस्टर, वॉर और अब वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स से पठान का निर्देशन करने वाले सिध्दार्थ का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर इस सफलता के बाद वह बहुत अभिभूत महसूस कर रहे हैं।

सिद्धार्थ कहते हैं, "हर निर्देशक अपनी कहानियों के जरिए इतिहास रचना चाहता है, लेकिन कोई इसे प्लान नहीं कर सकता। मैं अभी अविश्वसनीय रूप से अभिभूत महसूस कर रहा हूं और फिल्म के सेट पर वापस आने और फिर से दर्शकों के लिए वास्तव में कुछ खास बनाने की कोशिश करने के लिए प्रेरित हूं। "

पठान के साथ, सिद्धार्थ आनंद एकमात्र ऐसे हिंदी फिल्म निर्देशक बन गए हैं जिनके क्रेडिट में दो बैक टू बैक 50 करोड़ प्लस ओपनिंग आंकड़े हैं।निर्देशक कहते हैं, "पठान जैसा अनुभव देने वाली एक्शन फिल्म बनाने की मेरी भूख अब और बढ़ गई है। हां, मेरे लिए नंबर मायने रखते हैं। यह सभी की कड़ी मेहनत का प्रमाण है क्योंकि फिल्म निर्माण भी एक टीम गेम है।

मैं इस अविश्वसनीय क्षण को पठान के पूरे कलाकारों और क्रू के साथ शेयर करना चाहता हूं।"सिद्धार्थ कहते हैं, "वॉर और अब पठान के साथ, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने ऐसी फिल्में दी हैं, जिनका पूरे भारत में आकर्षण है।

मेरा हमेशा से मानना रहा है कि सिनेमा की कोई भाषा नहीं होती। सिनेमा एक भावना के बारे में है और अगर यह लोगों से जुड़ता है, तो यह वास्तव में आश्चर्यजनक ऊंचाइयों तक जा सकता है और यही पठान के साथ हो रहा है।"सिद्धार्थ इस बात से खुश हैं कि भारतीय सिनेमा फल-फूल रहा है और लैंडमार्क वैश्विक हिट के साथ नए बेंचमार्क बना रहा है।वह कहते हैं, "आज भारतीय सिनेमा की जीत है क्योंकि हम सभी पहले भारतीय हैं।

यह हमारे देश के लिए इतना रोमांचक दौर है कि पूरे भारत की फिल्में रिकॉर्ड बना रही हैं, रिकॉर्ड तोड़ रही हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दुनिया भर में हमारे देश के लोगों का मनोरंजन कर रही हैं!"पठान ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 113.6 करोड़ की कमाई की है, वहीं दुनिया भर में कुल 219.6 करोड़ की कमाई हुई है। बता दें, आंकड़ों के मामले में यह सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने की राह पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X