Booked: शाहरूख - दीपिका - जॉन की पठान की रिलीज़ डेट फाईनल, फैन्स ने बना डाला पोस्टर
शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम, यशराज फिल्म्स के अगले धमाकेदार प्रोजेक्ट की फाईनल स्टारकास्ट हैं। इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट कर रहे हैं वॉर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और अब फिल्म का नाम और रिलीज़ डेट भी तय हो चुकी है। फिल्म का नाम है पठान और खबरों की मानें तो ये फिल्म 2 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी।
गौरतलब है कि जब से इस प्रोजेक्ट के बारे में खबरें बाहर आई हैं तब से फैन्स काफी उत्साहित हैं। फैन्स ने तो इस फिल्म के पोस्टर बनाना भी शुरू कर दिए हैं। ये एक्शन फिल्म यशराज फिल्म्स के प्रोजेक्ट 50 का हिस्सा है।

गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने की खुशी में आदित्य चोपड़ा, अपने पिता यश चोपड़ा के जन्मदिन पर कुछ बेहद शानदार और बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्मों का अनाउंसमेंट करने वाले हैं। पठान की आधिकारिक घोषणा भी 27 सितंबर को ही की जाएगी।
पठान से पहले जॉन अब्राहम सत्यमेव जयते 2 पूरी करेंगे। वहीं उनकी फिल्में मुंबई सागा और अटैक लगभग पूरी हो चुकी हैं। बात करें दीपिका पादुकोण की तो वो शकुन बत्रा की अनाम फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू कर चुकी हैं।
पठान, जनवरी 2021 में फ्लोर पर जाएगी और 2 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए तैयार की जाएगी। दिलचस्प है कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की पिछली फिल्म वॉर ने भी 2 अक्टूबर को धमाका किया था। वहीं उनकी फिल्म अनजाना अनजानी भी 1 अक्टूबर को ही रिलीज़ हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications












