Fighter- पठान से तगड़े एक्शन की प्लानिंग कर रहे हैं सिद्धार्थ आनंद, स्टंट डायरेक्टर का खुलासा!

fighter, pathaan, hrithik roshan

सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर को लेकर चर्चाएं हैं और इस वक्त फिल्म एक्शन सीन्स को लेकर कुछ बड़ा सामने आ रहा है। दरअसल इस फिल्म को भी पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित करने वाले हैँ। लेकिन फिल्म के स्टंट डायरेक्टर परवेज शेख ने एक ऐसा खुलासा किया है जो कि ऋतिक रोशन के फैंस को उछलने पर मजबूर कर देगा।

परवेज ने कहा है कि इस फिल्म का एक्शन पठान से भी कई गुना ऊपर वाला होने वाला है। परवेज ने इस बात का खुलासा तब किया जब वो फाइटर, एक्शन और स्टंट के लिए सिद्धार्थ के प्लान का खुलासा कर रहे थे।

इस दौरान फाइटर प्लेन्स के कुछ ऐसे सीन्स भी फिल्माए जाने हैं कि जिनको भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार देखा जाएगा। हालांकि फिल्म पठान से ज्यादा कलेक्शन करती है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

ऋतिक रोशन इस फिल्म के अलावा कई अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और उनके फैंस फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिरी बार ऋतिक रोशन को फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था जिसमें वो सैफ अली खान के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर तारीफ की गई है।

फाइटर में उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं और इस फिल्म में दमदार एक्शन करतीं दिखने वाली हैं। सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को लेकर किसी तरह का रिक्स नहीं लेना चाहते हैं और एक्शन को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। ऋतिक रोशन इस फिल्म के अलावा कृष 4 को लेकर भी खबरों का हिस्सा हैं और उनको लगातार राकेश रोशन के साथ स्पॉट किया जा रहा है। हम कह सकते हैं कि काफी जल्दी इसको लेकर भी खुलासा होगा।

Read more about: fighter pathaan hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X