गली बॉय से चमक गई सिद्धांत चतुर्वेदी की किस्मत- अब इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ आएंगे नजर
गली बॉय में अपनी दमदार अदाकारी के जलवे बिखेरने वाले एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं। बता दें कि वो एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। लेकिन हाल ही में जो खबर आ रही है वो निश्चित ही काफी ज्यादा चौकाने वाली है क्योंकि उनका नाम अब कैटरीना कैफ से जुड़ने जा रहा है। खबर है कि वो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म करने जा रहे है जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आने वाली है।
कैटरीना कैफ इस फिल्म का हिस्सा होंगी इस बात का खुलासा खुद सिद्धांत ने ही किया है। गौरतलब है कि वो अभी तक फिल्म बंटी और बबली 2 को लेकर चर्चा में थे जिसमें उनके साथ शिरवरी नजर आने वाली है।

इस फिल्म के अलावा वो शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगी। अगर ये कहा जाए कि सिद्धांत चतुर्वेदी के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है तो गलत बिल्कुल भी नहीं होगा।
फिल्म गली बॉय में उन्होने एक रैपर जिसका नाम एमसी शेर है.. उसकी भूमिका निभाई थी। लोगों ने जितना प्यार रणवीर सिंह और आलिया को दिया था उतना ही सिद्धांत को भी मिला है। कैटरीना के साथ उनकी फिल्म अगले साल सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications