नव्या नवेली नंदा को डेट करने की अफवाह पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'काश ये बात सच होती..'

siddhant-chaturvedi-reacts-on-reports-of-dating-amitabh-bachchan-granddaughter-navya-naveli-nanda

अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है। काफी समय से उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जुड़ा जा रहा है। नव्या और सिद्धांत को आखिरी बार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत करते हुए देखा गया था। बहरहाल, अब इन अफवाहों पर सिद्धांत ने चुप्पी तोड़ी है।

इंटरव्यू में जब सिद्धांत चतुर्वेदी से पूछा गया कि उनसे जुड़ी एक अफवाह जिसका वह खंडन करना चाहते हैं? इस पर एक्टर ने कहा, "ये कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं.. काश यह बात सच होती।"

वहीं, कुछ वक्त पहले जब करण जौहर के शो में सिद्धांत पहुंचे थे.. तो करण ने उनसे पूछा था कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं? जिस पर सिद्धांत ने जवाब दिया था कि फिलहाल मैं सिर्फ काम के साथ कमिटिड हूं। इस पर उनके साथ आए ईशान खट्टर ने बीच में चिढ़ाते हुए कहा था, "अरे इनसे पूछो कि आनंदा कौन है?" इस पर सिद्धांत तुरंत कहते हैं कि नहीं यार मैं सिंगल हूं..

बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो गली बॉय और गहराइयां के बाद, सिद्धांत अब फिल्म 'फोन भूत' में नजर आने वाले हैं, जो कि 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर दिखेंगे।

वहीं, नव्या नवेली नंदा की बात करें तो वो बॉलीवुड में एंट्री को लेकर उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वह कई एनजीओ से जुड़ी हैं और महिलाओ के मुद्दे पर लगातार बात करती हैं। नव्या ने हाल ही में अपना एक पॉडकास्ट भी शुरु किया है, जिसमें वो अपने मां श्वेता नंदा और नानी जया बच्चन के साथ शो होस्ट करती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X