कोरोना का खौफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की दर्दनाक कविता- कोई आखिरी सांसें ले रहा है, गुजरती एम्बुलेंस Video
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश फिर से महामारी का सामना बड़ी संख्या में कर रहा है। कोरोना के हालात फिर से ऐसे हो गए हैं कि इसे गंभीर लेते हुए कई शहरों में मिनी लॅाकडाउन लगा दिया गया है। लोगों को घर से बिना किसी जरूरी काम के नहीं निकले की कड़ी हिदायत दी गई है।
इसके साथ अस्पताल में सुविधाओं की कमी से जु़ड़ी भी कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्मों की शूटिंग भी इससे विराम लग गया है। कुछ लोग शूटिंग कर भी रहे हैं तो कोरोना से जुड़ी सावधानी और कम लोगों के साथ। ऐसे में देश के इस कठिन हालात पर बॅालीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने कोरोना वायरस पर एक बेहद इमोशनल कविता लिखी है, जिसका वीडियो अपलोड किया है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है ।

सभी इस कविता की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए हालात पर सिद्धांत ने ये कविता लिखी है। जिसका टाइटल है गुजरती एम्बुलेंस। सिद्धांत चतुर्वेदी की इस कविता पर फरहान अख्तर और कृति सेनन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Click it and Unblock the Notifications











