फाइनल हो गई "बंटी और बबली 2"- गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखेंगी ये नई हीरोइन

साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल की लंबे समय से चर्चा थी। अब आखिरकार यशराज फिल्म्स ने 'बंटी और बबली 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। बता दें, फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखेंगे गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी, जो कि इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं वरुण शर्मा।

वरुण शर्मा इससे पहले सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम कर चुके हैं। वहीं, बंटी और बबली 2 उनकी पहली फिल्म होगी। यशराज फिल्म्स नए चेहरों को सामने लाने में हमेशा आगे रही है, चाहे वो निर्देशक हों या अभिनेता/अभिनेत्री।

Bunty Aur Babli 2

रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन स्टारर बंटी और बबली को लोगों ने खूब पसंद किया था और फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, इसके सीक्वल को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं।

निर्देशक ने कहा- बंटी और बबली 2 पूरी तरह से आज के समय की कहानी है। सिद्धांत ने गली बॉय में अपनी शानदार अदाकारी से सबसे ध्यान आकर्षिक किया था, हम बंटी के रोल में उन्हें कास्ट करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह बंटी के रोल में बिल्कुल फिट बैठते हैं। वहीं, शरवरी भी बहुत पॉवरफुल एक्ट्रेस हैं। कोई शक नहीं कि इस फिल्म के लिए वो परफेक्ट कास्टिंग हैं। दोनों की कैमिस्ट्री दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X