..................... सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की फिल्म युधरा | Siddhant Chaturvedi and Malavika Mohanan's film Yudhra announcement, See first look teaser - Hindi Filmibeat

गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी की अगली फिल्म, रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 'युधरा'- First Look टीजर रिलीज

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने आज अपने अगले प्रॉजेक्ट 'युधरा' की घोषणा कर दी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन की ताजा जोड़ी नज़र आएगी। यह एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है जिसका निर्देशन रवि उद्यावर करेंगे। फिल्म साल 2022 में रिलीज़ होगी।

बता दें, इस फिल्म में हार्ड कोर स्ट्रीट फाइट और हैंड टू हैंड कॉम्बैट होगा, जिसमें पावर पैक कलाकारों की टुकड़ी नज़र आएगी। गली बॉय के बाद सिद्धांत को इस अंदाज में देखना दिलचस्प होगा।

Yudhra

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा," करने सबका गेम ओवर, आ रहा है युधरा.. "

सिद्धांत और मालविका ने फिल्म का टीज़र भी साझा किया है। टीजर का बैकग्राउंड स्कोर रवि बसरूर द्वारा दिया गया है जिन्होंने केजीएफ फ्रेंचाइजी और कई अन्य बड़े परियोजनाओं पर काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि अनाउंसमेंट यूनिट को एक ही टेक में शूट किया गया है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और सिद्धांत चतुर्वेदी अपने बेहद सफल गली बॉय के बाद 'युधरा' के साथ फिर से सहयोग करेंगे। साथ ही, अभिनेता एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा हाल ही में घोषित फोन भूत में भी नज़र आएंगे जो 2021 में रिलीज़ होगी।

'युधरा' का निर्देशन रवि उद्यावर द्वारा किया जाएगा जो इससे पहले श्रीदेवी की दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म "मॉम" का निर्देशन कर चुके हैं। यह रितेश सिधवानी व फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X