'खो गए हम कहां': अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव स्टारर नई फिल्म का ऐलान, 2023 में होगी रिलीज

युवा, ताजा और प्रासंगिक, 'खो गए हम कहां' मुंबई शहर में तीन दोस्तों की 'डिजिटल' कहानी है। सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अर्जुन वरेन सिंह कर रहे हैं। जोया अख्तर, अर्जुन वरैन सिंह, रीमा कागती द्वारा लिखित इस फिल्म को जोया और रीमा कागती के साथ रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ज़ोया अख्तर की 'गली बॉय' की सफलता के बाद जहां सिद्धांत रातोंरात पॉपुलर हो गए थे, अब एक बार फिर उनसे जुड़ चुके हैं। वहीं अनन्या और सिद्धांत को स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

Kho Gaye Hum Kahan

कोई दो राय नहीं कि आदर्श को देखना भी काफी दिलचस्प होगा, जिन्हें नेटफ्लिक्स फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में अपने अभिनय के लिए अपार सराहना मिली थी। ये तीनों युवा कलाकार फिल्म के पहले टीजर में काफी नयापन ला रहे हैं।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने अपना अगला थिएट्रिकल प्रोजेक्ट, 'खो गए हम कहां' की रिलीज़ की घोषणा करते हुए पोस्टर और वीडियो लॉन्च कर दिया है। फ़िल्म 2023 में रिलीज़ की जाएगी।

इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए फरहान अख्तर लिखते हैं- "अपने दोस्त ढूंढ़ें, तो आपको फॉलोअर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी.." फिल्म के पोस्टर और टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सोशल मीडिया के इस्तेमाल के इर्द गिर्द कहानी घूमेगी। जाहिर है आज के समय में यह विषय बेहद प्रासंगिक होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X