सिड-कियारा की शादी : परोसे गये देसी बर्तनों में नाश्ते, इस सेलिब्रिटी ने बताया क्या था मेन्यू

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शाही शादी में मेहमान भी काफी हाई-फाई पहुंचे हैं। मेहमानों की लिस्ट में आकाश और ईशा अंबानी, आनंद पीरामल के साथ ही शाहीद कपूर और मीरा राजपूत व जूही चावला भी शामिल हैं। अपने गेस्ट के लिए शाही इंतजाम करने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। मेहमानों का स्वागत बिल्कुल देसी अंदाज में किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि शादी की इनसाइड फोटो तो लीक नहीं हो रही, फिर हमें कैसे इन बातों के बारे में पता, तो चलिए आपको और सिर्फ आपको हम इसका सीक्रेट बता देते हैं। दरअसल, इस शादी में मेहमान बनकर पहुंची जूही चावला ने मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की झलक दिखायी है।

मेहमानों के लग्जरी कमरों में भिजवाया गया नाश्ता :
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होने जैसलमेर पहुंची जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में मॉर्निंग ब्रेकफास्ट की झलक दिखायी है। सुबह का नाश्ता मेहमानों को उनके लग्जरी कमरों में ही भिजवाया गया है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस होटल में सिद्धार्थ और कियारा के मेहमानों को ब्रेकफास्ट में देसी खाने को बिल्कुल देसी अंदाज में परोसा गया है। इस वजह से जूही चावला की खुशी दोगुनी हो गयी है।

मेहमानों का देसी स्वागत :
जूही चावला ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ब्रेकफास्ट की फोटो को पोस्ट करते हुए खाने का पूरा मेन्यू बताया है। इस शादी में खास मेहमान बनकर पहुंची जूही चावला को ब्रेकफास्ट में आलू के पराठे के साथ दही, गुड़ और अचार परोसा गया है। मेहमानों को देसी फील करवाने के लिए खाना परोसने के लिए कांसे और मिट्टी के बर्तनों और पेपर स्ट्रॉ का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही ब्रेकफास्ट टेबल को गेंदे के फूल से सजाया गया है। जूही ने अपने कैप्शन में लिखा है, 'मुझे अपना भारतीय ट्रेडिशन बहुत पसंद है।'

कियारा की फैमिली फ्रेंड हैं जूही चावला :
कियारा की फैमिली फ्रेंड हैं जूही चावला : जूही चावला कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी में शामिल होने के लिए 6 फरवरी को जैसलमेर पहुंची थी। मुंबई से चार्टर प्लेन में सवार होने से पहले ही जूही ने कियारा और सिद्धार्थ को टैग करते हुए एक पोस्ट किया था। जैसलमेर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा था, "मैं बहुत खुश हूं और सिद्धार्थ और कियारा को हमेशा खुश रहो का आर्शिवाद देने यहां आयी हूं।" बता दें, जूही चावला कियारा आडवाणी के पिता जगदीश आडवाणी की दोस्त और कियारा की फैमिली फ्रेंड हैं।


Click it and Unblock the Notifications