बीमार शाहरूख ने जीटीवी पर देखी 'चेन्नई एक्सप्रेस'
शाहरूख ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा है कि रविवार को जीटीवी पर चेन्नई एक्सप्रेस की सवारी की अपने बोरिंग चिकन सूप के साथ। शाहरूख ने कहा कि अपनी ही फिल्में देख रहा हूं। शनिवार को डॉन देखी..रविवार को दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और रात को चेन्नई एक्सप्रेस देखी। वाओ.. शाहरूख.. सालों में फिल्में की है.. ना कि सालों में मेरी जिंदगी। मालूम हो कि 20 अक्टूबर को जीटीवी पर फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस दिखायी गयी।
मालूम हो कि अपनी बीमारी से जल्दी ही मुक्ति पाना चाहते हैं अभिनेता शाहरूख खान क्योंकि शाहरूख को इसके बाद अपनी मित्र की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर की शूटिंग खत्म करनी है।
जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन है। फिल्म की आधी शूटिंग दुबई में पूरी हो चुकी है और आधा हिस्सा भारत में शूट होना है। शाहरूख चेन्नई एक्सप्रेस की कामयाबी के बाद इंतजार नहीं करना चाहते हैं इसलिए वह शूटिंग को जल्द से जल्द खत्म करने में लगे हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications
