करण जौहर की नई फिल्म सियाचिन वारियर्स का ऐलान, सच्ची घटना पर है आधारित

By Varsha Verma

बॉलीवुड में अब तक कई बार सच्ची कहानियों पर फिल्में बन चुकी हैं। एक बार फिर ऐसी ही कहानी पर करण जौहर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म सियाचिन में हुए हिमस्खलन में 10 भारतीय जवानों के शहीद होने पर बनने जा रही है। इस कहानी को सियाचिन वारियर्स फिल्म में दर्शाया जा रहा है। करण जौहर ने खुद सियाचिन वारियर्स फिल्म का ऐलान किया।

सियाचिन वारियर्स फिल्म को संजय शेखर शेट्टी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा कि, उन्हें बताते हुए खुशी हो रही है कि नीतीश तिवारी और अश्विनी अय्यर की अपकमिंग फिल्म सियाचिन वॉरियर्स आने वाली है जो भारतीय सेना के जाबाज जवानों की कहानी को दर्शाएगी।

Siachen Warriors Movie

बता दें सियाचिन वॉरियर्स फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। 3 फरवरी 2016 को सियाचिन में हिमस्खलन के कारण 10 भारतीय जवानों की जान चली गई। इस भावात्मक कहानी को सियाचिन वॉरियर्स फिल्म के जरिए बयां किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी पीयूष गुप्ता और गौतम वेद लिख रहे हैं।

करण जौहर की फिल्म भूत का ट्रेलर
आज ही करण जौहर की फिल्म भूत का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए। फिल्म में हॉरर सीन की भरमार है जहां विक्की कौशल पृथ्वी ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

तख्त और ब्रह्मास्त्र
करण जौहर की फिल्म तख्त ड्रीम प्रोजेक्ट है। जिसमें मल्टी स्टार नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनकी महत्वकांक्षी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। जोकि इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होगी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X