शाहरुख के मुताबिक रोल नही: बेनेगल

बेनेगल ने बातचीत में कहा, "शाहरुख सचमुच बेहतरीन अदाकार हैं। वे ऐसे अभिनेता हैं जो परदे पर आता है तो आप का ध्यान कहीं और जा ही नहीं सकता।"
यह पूछे जाने पर कि क्या वे अपनी फिल्मों में शाहरुख को लेना चाहेंगे? बेनेगल ने कहा, "मैं उन्हें अपनी फिल्म में कैसे ले सकता हूं, मेरे पास ऐसा कोई विषय ही नहीं जो उन्हें पसंद आए।"
बेनेगल की हाल में आई फिल्म 'वेलकम टु सज्जनपुर' काफी पसंद की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











