श्याम बेनेगल की अगली हीरोइन मिनिषा

श्याम बेनेगल की फिल्म बेलकम टू सज्जन पूर को बॉक्स आफिस सफलता के साथ साथ आलोचकों की सराहना भी मिली थी। अब वो अपनी महत्वपूर्ण फिल्म अब्बा का कौन की तैयारी में जुट गए है।
श्याम बेनेगल ने इस फिल्म के बारे में बताया, '' हां मेरी आने वाली फिल्म का नाम ''अब्बा का कौन'' है, यह 1988 में जीलानी बानो द्धारा लिखित लघु कहानी ''नरसैया की बावली' पर आधारित है। मेरी फिल्म में बोमन ईरानी, मिनिषा लाम्बा, समीर दत्तानी, रवि किशन, दिव्या दत्ता और रवि झंकल काम कर रहे है। बिग पिक्चरस द्धारा फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म की शुटिंग एक फरवरी से शुरू हो जाएगी।''
गौरतलब हो कि श्याम बेनेगल एक खास तरह की फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते है उन्हें अपनी फिल्मों के लिए कई राष्ट्रिय पुरस्कार भी मिल चुके है।
abba ka kuan अब्बा का कौन बोमन ईरानी मिनिषा लाम्बा श्याम बेनेगल समीर दत्तानी boman irani minissha lamba sammir dattani shyam benegal


Click it and Unblock the Notifications