'आज के सत्यजीत रे हैं श्याम बेनेगल'

फाउंडेशन का कहना है कि बेनेगल ने भारतीय सिनेमा में 'एक नई तरंग' का संचार किया है । एसएसीएफ के निदेशक ललित मोहन जोशी ने सम्मान की घोषणा करते हुए कहा कि 'भारतीय सिनेमा में नई तरंग' के जनक के रूप में श्याम बेनेगल का यकीनन वही कद है जो कद अंतरराष्ट्रीय जगत में सबसे ज्यादा प्रसिद्द फिल्मकार सत्यजीत रे का है।
आगे जानकारी देते हुए जोशी ने कहा कि बीएफआई साउथ बैंक और नेहरू सेंटर में बेनेगल द्वारा सिनेमा में किए गए विशिष्ट कामों को नौ से 11 जून के बीच प्रदर्शित भी किया जाएगा। आपको बताते चलें कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित 77 वर्षीय बेनेगल एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड पुरस्कार पाने वाले छठे भारतीय होंगे।
गौरतलब है कि इससे पहले ये सम्मान एमएस शेट्टी (2004), अदूर गोपालकृष्णन (2006), सईद अख्तर मिर्जा (2009), आस्कर विजेता गीतकार गुलजार (2010) को मिल चुका है। जोशी ने कहा कि बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय समाज में बदलाव लाने का काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











