अभिनेत्री की तलाश में जुटे बेनेगल

सूत्रों के अनुसार फिल्म की मुख्य नायिका के किरदार के लिए प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के नाम पर चर्चा हो रही है। वैसे फिल्म में मुख्य किरदार के लिए करीना पर प्रियंका भारी पड़ रही हैं।
प्रियंका से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह प्रस्ताव के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "आखिर बेनेगल के साथ कौन काम करना नहीं चाहेगा।"
बेनेगल की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म की शूटिंग राजस्थान में होगी। फिल्म के लिए गीत जावेद अख्तर लिखेंगे, जबकि संगीत ए.आर.रहमान देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
a r rahaman ए आर रहमान करीना कपूर कारमेन चमकी प्रियंका चोपड़ा फ्रांसीसी ओपेरा श्याम बेनेगल carmen chamki georges bizet kareena kapoor priyanka chopra shyam benegal


Click it and Unblock the Notifications