सोशल मीडिया से शर्माते हैं बेशर्म रणबीर
जहां आज सोशल मीडिया की लोकप्रियता फिल्मी सितारों के लिए स्टेटस सिंबल बन गयी है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड का एक चहेता कलाकार ऐसा भी है जिसे सोशल नेटवर्किंग साइट्स से जुड़ने में शर्म आती है। जानना चाहते हैं कि कौन है वो? तो वो कोई और नहीं बल्कि आपके और हमारे चहेते रणबीर कपूर हैं।
बॉलीवुड के रॉक स्टार रणबीर कपूर को वैसे तो हसीनाओं के साथ अफेयर करने में शर्म महसूस नहीं होती है लेकिन फेसबुक और ट्विटर पर जुड़ने पर झिझक महसूस होती है। लेकिन रणबीर ने कहा कि उन्हें मोबाइल पर बात करना बहुत अच्छा लगता है। वो अपनों के साथ हमेशा फोन और एसएमएस से संपर्क में रहते हैं। रणबीर ने यह बातें ब्लैकबेरी जेड-10 के लांचिग के मौके पर कही।
रणबीर ब्लैकबेरी जेड-10 के ब्रांड एम्बेस्डर हैं जिनकी खूबियों की बातें करते हुए रणबीर ने कहा कि ब्लैकबेरी सोशल नेटवर्किंग से दूर है, जिस दिन यह जुड़ जायेगा तो शायद मैं भी सोशल मीडिया से जुड़ जाऊं। ब्लैकबेरी के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा कि इसकी क्वालिटी बेहतरीन है। यह अच्छा प्रोडक्ट है तभी तो मैं इसका ब्रांड एम्बेस्डर हूं।वैसे रणबीर मियां आपको बता दें कि आप भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हों लेकिन आप से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातें ट्विटर और फेसबुक पर छायी रहती हैं जिन्हें लोग बड़ी ही दिलचस्पी से पढ़ते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












