एक और एक्ट्रेस की धमाकेदार शादी, मेंहदी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल, तारीख लिख लीजिए
Recommended Video

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर जारी है। अब एक और एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ये एक्ट्रेस हैं श्वेता त्रिपाठी.. हाल ही में उनकी मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धडल्ले से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी और एक्टर-रैपर चैत्नय शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों ने ही अपने सोशल एकाउंट पर शादी की तैयारियों की हैप्पी-हैप्पी और शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। खास बात ये भी है कि श्वेता त्रिपाठी अपने से 5 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हैं।

कम ही लोग जानते हैं कि दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पीके त्रिपाठी की बेटी श्वेता बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। श्वेता और चैतन्य की शादी गोवा में 29 जून को होगी। 30 को पूल पार्टी होगी। इस डेस्टिनेशन वेडिंग में केवल करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
श्वेता की हाल ही में मेंहदी की बेहद खास तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें इसलिए खास हैं क्योंकि मेंहदी में उनकी अब तक की जर्नी रची दिख रही है। इस मौके पर श्वेता येलो कलर की ड्रेस में नजर आईं। महंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं...वैसे तो श्वेता की मेहंदी में फूल पत्तियां भी हैं और होने वाले पति का नाम भी लेकिन इसमें कई चीजें हटके हैं...जैसे महंदी में एक प्लेन दिख रहा है।
श्वेता और चैतन्य मुंबई के एक थियेटर में पहली बार मिले थे। जगह थी 'कुक्कू क्लब'। यहां कलाकार आकर थियेटर करते हैं। खुद श्वेता ने बताया था कि यहीं वो मिले थे। चैतन्य ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि श्वेता और वो दिल्ली एक कन्सर्ट के लिए गये थे। दिल्ली से वापस मुंबई लौटते उनकी सीट एक-दूसरे के सामने थी। सुबह के 5 बज रहे थे और प्लेन लैंड होने वाला था। तभी उनकी बातें शुरू हुईं और नंबर एक्सचेंज हो गए।"
'मसान', 'हरामखोर' जैसी यादगार फिल्मों में काम कर चुकीं श्वेता त्रिपाठी 29 जून को शादी करने वाली हैं। चैतन्य श्वेता से पांच साल छोटे हैं। हालांकि चैतन्य का कहना है कि श्वेता 32 की उम्र में काफी यंग दिखती हैं। हमारी तरफ से भी श्वेता को उनकी शादी की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications

