फिल्मों में डेब्यू के लिए इस एक्ट्रेस को मिला नवाजुद्दीन का साथ
[बॉलीवुड न्यूज] श्वेता त्रिपाठी ने फिल्मों में डेब्यू के लिए सलमान खान, शाहरूख खान की बजाए नवाजुद्दीन सिद्दिकी को चुना। जी हां, इनकी पहली फिल्म का नाम (हरामखोर) अजीब जरूर है। लेकिन उममीद है कि फिल्म में ये दोनों कमाल होंगे।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस (आईएफएफएलए) में इसकी स्क्रीनिंग होने जा रही है। 'हरामखोर' निर्देशक श्लोक शर्मा की पहली फीचर फिल्म है। इसमें नवाजुद्दीन एक ऐसे स्कूल शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी छात्रा के साथ ऐसा रिश्ता रखता है, जिसकी समाज इजाजत नहीं देता। छात्रा की भूमिका मेंं श्वेता दिखेंगी।
Rewind: जब आमिर खान ने किया था नवाजुद्दीन को NERVOUS
फिल्म को श्वेता काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए फिल्मोत्सव मेरे काम को प्रदर्शित करने वाला एक मंच बनने जा रहा है। मैं दुनियाभर की प्रतिभाओं के संपर्क में आने और वह सिनेमा देखने को लेकर उत्साहित हूं, जो मुझे प्रेरित करेगा। मैं अपनी फिल्म को लेकर भी काफी खुश हूं।''
'हरामखोर' अगले महीने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्मोत्सव में भी में जा रही है। फिल्म के बारे में श्वेता बताती हैं, "मैंने पटकथा सुनी। इसमें मेरी मनपसंद सभी चीजें थी। नवाजुद्दीन से मैं पहले भी मिल चुकी हूं, लिहाजा, इस फिल्म को लेकर मेरी काफी सकारात्मक सोच थी।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications












