'संतूर वाली मम्मी..' 43 की उम्र में श्वेता तिवारी ने ढाया कहर, लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स!

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भले ही फिल्मों में आ चुकी हैं लेकिन तब भी वो काफी चर्चा में रहती हैँ। लोग आज भी उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है, श्वेता तिवारी ने बीच से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
इन तस्वीरों में वो अपने बेटे के साथ दिख रही हैं। इसके अलावा वो एक बुजुर्ग महिला के साथ भी नजर आ रहे थे। श्वेता तिवारी काफी मस्ती के मूड में है और कहा जा रहा है कि वो अक्सर सोशल मीडिया पर धमाका करती रहती हैं। लोग उनके लुक्स के दीवाने हैं और किसी को नहीं लगता है कि वो इतनी बड़ी एक्ट्रेस की मां हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
श्वेता तिवारी की इन तस्वीरों के देखकर एक ने लिखा है, ''तुम भूल जाती हो क्या तुम्हारी 20 साल की लड़की भी है।'' एक ने लिखा, संतूर वाली मम्मी। एक ने लिखा, पलक कहाँ है, उसको क्यों नहीं लिया साथ। एक ने लिखा, ''आप की तो बात अलग है। हमेशा अनोखा।'' एक का कहना है, ''बहुत अच्छा स्थान, इस पोशाक में बहुत सुंदर लग रहा है। सुंदर भाव कैमरे द्वारा अच्छी तरह से कैद।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
करियर की शुरुआत
श्वेता तिवारी ने टेलीविजन पर साल 2000 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और यहां पर उन्होंने सीरियल आने वाला पल में काम किया था। बाद में कर्म और कहीं किसी रोज जैसे सीरियल्स में भी वह नजर आई थी। बाद में एकता कपूर ने श्वेता तिवारी को सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा शर्मा का किरदार निभाने का मौका दिया और यही से वह घर-घर में फेमस हो गई थी।
रियालिटी शो
इसके अलावा श्वेता तिवारी ने टेलीविजन के रियलिटी शो में हिस्सा लिया और बिग बॉस 4 की विनर बन चुकी है। इसी के अलावा खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे सीरियस में भी वह देखी जा चुकी है। उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता कसौटी जिंदगी की सीरियल से काफी ज्यादा हासिल की और आज के वक्त में वह किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











