श्वेता तिवारी का कमेंट- सन्नी से लेकर कैटरीना तक सिर्फ गोरी चमड़ियां चाहते हैं Indians
हाल ही में एक ईवेंट के दौरान टीवी व फिल्म एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने एक बहुत ही विवादित बयान दिया और लपेट लिया बॉलीवुड की हर एक गोरी चमड़ी एक्ट्रेस को जिसमें कैटरीना कैफ, सन्नी लियोनी, जैकलीन फर्नांडीज शामिल हैं।
श्वेता तिवारी का बयान था कि भारतीय दर्शकों को गोरी चमड़ी हिरोइनें ही पसंद हैं और वो उन्हें ही देखना चाहते हैं। अब अगर हम श्वेता तिवारी के बयान पर जाएं तो यही महसूस होगा कि हमारे बॉलीवुड में इस वक्त जितनी भी टॉप हिरोइनें हैं वाकई उनमें गोरी चमड़ियां ही अधिक हैं।
आइये डालते हैं एक नज़र इन बॉलीवुड की गोरी चमड़ियों पर जिनपर श्वेता ने साधा है निशाना।
कैटरीना कैफ- कैटरीना कैफ इस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बनकर बैठी हुई हैं। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान आमिर खान तक इनके साथ काम करने को तैयार रहते हैं और इनकी जोड़ी भी दर्शकों को हर एक्टर के साथ भाती है।
जैकलीन फर्नांडीज- जैकलीन फर्नांडीज ने हाल ही में सलमान खान के साथ किक फिल्म करने के बाद खुद को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत व टैलेंटेड एक्ट्रेस में शामिल कर लिया।
सन्नी लियोनी- पॉर्न स्टार रह चुकीं सन्नी लियोनी भी इस वक्त बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हैं जिन्हें देखने दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच जाया करते हैं।
बारबरा मूरी- हालांकि इन्हें ज्यादा फिल्मो में नहीं देखा गया लेकिन इसके बावजूद काइट्स में रितिक रौशन के साथ दर्शकों को बारबरा काफी पसंद आईं। बारबरा मूरी और रितिक के अफेयर की खबरें भी काफी समय तक सुर्खियों में रहीं।
एली अवराम- बिग बॉस से एंट्री करने के बाद सलमान खान के साथ अपनी करीबी दोस्ती को लेकर एली काफी चर्चा में रहीं।
क्लोडिया- अक्षय कुमार के साथ फिल्म खिलाड़ी 786 में नज़र आने के बाद क्लोडिया गायब ही हो गयीं।


Click it and Unblock the Notifications

















