इस पॉपुलर Tv एक्ट्रेस ने कहा, बॉलीवुड दर्शक करते हैं रंगभेद
[बॉलीवुड न्यूज] कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, करीना कपूर, यमी गौतम.... आप सोच रहे होंगे ये हम कैसी लिस्ट बता रहे हैं। दरअसल, इस लिस्ट से पता चलता है कि बॉलीवुड में आजकल फेयर यानि की गोरी एक्ट्रेसस का राज है और इसी पर आपत्ति जताई है मशहूर टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने।

श्वेता तिवारी ने कहा कि 'बॉलीवुड में गोरी एक्ट्रेस ज्यादा सफल होती हैं। लेकिन गोरी लड़कियों को ही हीरोइन के रूप में पसंद करने वाले दर्शकों को अपनी सोच बदलनी चाहिए।'
पढ़ें- 'आइटम सांग..वो भी आधे कपड़ों में..कभी नहीं करूंगी!'
उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में संवाददाताओं से कहा, ‘दर्शकों को पर्दे पर गोरी हीरोइन ही पसंद आती है। वे काली लड़कियों को बतौर एक्ट्रेस नहीं देखना चाहते। इस सोच में बदलाव की जरूरत है। भारत में लोगों की मानसिकता ही ऐसी है कि गोरी-चिट्टी लड़कियां ही सुंदर दिखती हैं। किसी सांवली लड़की के नैन-नक्श भले ही कितने भी खूबसूरत हों, लेकिन उसे सुंदर नहीं माना जाता।'
पढ़ें- 'बदलापुर' की इस एक्ट्रेस ने बताया, फिल्मों में सेक्स क्यों है बिकाऊ!
हालांकि बॉलीवुड में पुराने जमाने के अलावा भी सांवली एक्ट्रेसस को सहारा गया है। काजोल, बिपाशा बसु, नंदिता सेन, रानी मुखर्जी आदि..लेकिन मौजूदा समय को देखा जाए तो इंडस्ट्री में ऐसी एक्ट्रेस काफी कम हैं।
बॉलीवुड दर्शकों की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए श्वेता ने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम' की मिसाल देते हुए कहा कि हिन्दी फिल्मों में हीरोइन के मन की सुंदरता को भी प्रमुखता से दिखाया जाता रहा है। लेकिन आज यह कम हो गया है। यहां टैलेंट से ऊपर खूबसूरती हो गई है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications