श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तार, बेटी के साथ भी की बद्तमीज़ी

By Staff

श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट की मानें तो अभिनव कोहली ने श्वेता की 18 साल की बेटी के साथ भी बद्तमीज़ी की। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की शादी से एक बेटा रेयांश है। श्वेता और अभिनव ने एक साथ जाने क्या बात है नाम के सीरियल में काम किया था जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई थी।

स्पॉटबॉय.कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो 38 साल के अभिनव कोहली श्वेता और उनकी बेटी के साथ अक्सर बद्तमीज़ी करते रहते हैं लेकिन अब जब उन्होंने बिना सोचे समझे पलक पर हाथ उठाया तो श्वेता ने मामला पुलिस तक ले जाना ही बेहतर समझा।

shweta-tiwari-s-husband-booked-and-arrested-for-domestic-violence-and-obscenity

एक और रिपोर्ट की मानें तो अभिनव पलक पर अभद्र टिप्पणियां करते थे और उनके फोन में भी इस तरह की चीज़ें दिख जाती थीं। दुखद है कि श्वेता तिवारी एक बार फिर से घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं। इससे पहले भी उनके पति राजा चौधरी ने उनके साथ शराब के नशे में मारपीट की थी। जिसके बाद श्वेता ने राजा से तलाक ले लिया था।

पिछले एक साल से श्वेता और अभिनव के रिश्तों में काफी तनाव आ चुका था। इसका कारण था दोनों का करियर। जहां अभिनव अपने करियर में कुछ ठोस नहीं कर पाए थे वहीं श्वेता टीवी की सबसे पॉपुलर हीरोइन हैं। श्वेता और अभिनव सीरियल जाने क्या बात है में देवर - भाभी के किरदार में दिखाई देते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X