Exclusive: श्वेता अभी भी नहीं करना चाहती थीं शादी!

टीवी पर कई सिरीयल्स से अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। श्वेता तिवारी की शादी बहुत ही धूमधाम से कल शादी हुई और इस शादी में सबसे ज्यादा खुश श्वेता तिवारी की बेटी पलक थीं जो कि श्वेता तिवारी के पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता तिवारी की शादी से पहले उनकी संगीत सेरमनी हुई थी जो कि 11 जुलाई को मुंबई में थी और उसके बाद 13 जुलाई को श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली की शादी हो गयी। अभिनव कोहली बैंगलूरू में रहते हैं और श्वेता से बहुत प्यार भी करते हैं। सूत्रों के अनुसार श्वेता तिवारी अभी भी शादी के लिए दिल से तैयार नहीं थीं लेकन अभिनव ने अपने प्यार से उन्हें आखिर शादी के लिए मना ही लिया।

अभिनव कोहली से पहले श्वेता तिवारी ने 18 साल की उम्र में एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर राजा चौधरी के साथ शादी की थी और उनकी शादी से उन्हें एक बेटी भी हुई थी। इस शादी के कुछ सालों के बाद ही श्वेता तिवारी और उनके पति राजा चौधरी के बीच मार-पीट और अनबन की खबरें मीडिया में आने लगी थीं। श्वेता तिवारी ने अपने पति राजा पर इल्जाम लगाया था कि उनके पति उन्हें मारते पीटते हैं और गालियां भी देते हैं। राजा चौधरी की इन हरकतों की वजह से श्वेता तिवारी अपने पति को छोड़कर अलग हो गयीं और साथ ही अपनी बेटी पलक का पालन पोषण भी करने लगीं।

श्वेता तिवारी की शादी की खबर आने के बाद कुछ लोगों का ये कहना था कि श्वेता तिवारी इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन अपने ब्वॉय फ्रैंड अभिनव की जिद के चलते और उनके प्यार केचलते श्वेता ने हां करदी। श्वेता की शादी के दौरान बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X