इब्राहिम अली खान संग New Year मना कर आईं पलक तिवारी! इस तरह साथ आए नजर तो फैन्स बोले- रिश्ता पक्का है...

Palak Tiwari spotted with Ibrahim ali khan at airport: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।
पलक तिवारी बहुत ही खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर खास एक्टिव भी रहती हैं, लेकिन उन्हें जब भी पब्लिक एरिया में देखा जाता है वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ नजर आती हैं। ऐसे में उनका नाम इब्राहिम के साथ कई बार जोड़ा जा चुका है।
इब्राहिम संग वेकेशन पर गईं पलक
बता दें कि पिछली बार जब पलक वेकेशन पर मालदीव गई थीं तब भी उनकी और इब्राहिम की तस्वीरें एक ही लोकेशन की एक ही टाइम पर शेयर की गई थीं जिससे फैन्स ने अंदाजा लगाया कि शायद दोनों वेकेशन पर गए हैं। वहीं लगता है कि एक बार फिर पलक और इब्राहिम साथ में वेकेशन पर गए थे। दरअसल हाल ही में पलक तिवारी एयरपोर्ट पर अपने सामान के साथ देखा गया। वहीं पलक से जरा आगे इब्राहिम अली खान भी अपना सामान लिए नजर आए। दोनों का साथ में एयरपोर्ट से निकलने को फैन्स इशारा समझ रहे हैं। जी हां, फैन्स को लगता है कि दोनों साथ में नया साल मना कर आ रहे हैं।
फैन्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- क्या बात है लगता है कि दोनों साथ में घूमकर आए हैं। वहीं दूसरे ने कहा-लगता है कि दोनों का रिश्ता पक्का है। दोनों दोस्त से बढ़कर हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-ये उनकी पर्सनल लाइफ है वो कुछ भी करें इसे पब्लिक मत बनाओ।
पहले भी साथ आ चुके हैं नजर
आपको बता दें कि पलक और इब्राहिम दोनों साथ में नजर आ चुके हैं। कभी सिनेमाघर के बाहर को कभी रेस्टोरेंट के बाहर दोनों को देखा जाता है। ऐसे में फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि दोनों कब अपना रिश्ता पब्लिक करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications