Watch Video- 43 साल की श्वेता तिवारी का 36 साल का बेटा! डिनर पर ले जाकर बोला- मिलती नहीं हैं ये...

टीवी की पापुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती के चलते काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती है। 40 के पार उम्र हो जाने के बावजूद भी वह अपनी फिटनेस को खूब मेंटेन रखती है और साथ ही साथ वह दो बच्चों की मां भी हैं। लेकिन उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वह दो शादियां भी कर चुकी है।
हालांकि आपको बता दें कि श्वेता तिवारी काफी बिंदास अंदाज में अपनी लाइफ को जीती है। लेकिन अब इसी बीच श्वेता तिवारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वायरल वीडियो में श्वेता तिवारी को एक्टर विशाल सिंह के साथ में देखा जा रहा है। जिसमें श्वेता उन्हें 'बबुआ' और एक्टर उन्हें मॉमजी बुलाते हुए नजर आए।
इस वीडियो में श्वेता तिवारी कहती हुई नजर आती है कि "आज हमारा बिटवा हमको डिनर पर लेकर आया है। जिस पर विशाल कहते हैं कि आपको तो पता ही है कि यह ढूंढने पर भी नहीं मिलती है। इनको खोज के निकालना पड़ता है। शुक्रिया मॉमजी आप मिली। हाय दिल को सुकून मिल गया आपसे मिलकर।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने 'बेगूसराय' सीरियल में मां और बेटे का किरदार निभाया था। इसी के अलावा विशाल को बिग बॉस ओटीटी पर भी काफी सुर्खियों में देखा गया था। वायरल वीडियो में श्वेत और विशाल की खास बॉन्डिंग देखी जा सकती है। विशाल मजाक में श्वेता को मम्मी भी कह कर बुला रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











