'बेटी की देखभाल अकेले ही की'

उनकी एक 9 वर्ष की बेटी है जिसका ख्याल वे खुद ही रखती है। पति से अलग होने के पूर्व से ही वे अकेले ही अपनी बेटी का देखभाल करती आईं हैं।
श्वेता ने बताया, "मेरा मानना है कि मैं हमेशा अकेली अभिभावक रही हूं। जब मैं अपने पति राजा चौधरी से अलग हुई तो मेरे मन में कभी नहीं लगा कि मुझे बेटी को अधिक समय देना चाहिए। दरअसल मैं बेटी की हमेशा से अकेले ही देखभाल करती आई हूं।"
श्वेता ने कहा कि वे प्रतिदिन अपनी बेटी को स्कूल तक छोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि जब वे घर से बाहर रहती हैं तो उनकी मां बेटी की देखभाल करती हैं।
श्वेता के पति कई बार विभिन्न कारणों से जेल जा चुके है अभी हाल ही में उन्होंने अपने कार में एक लड़की के साथ बदतमीजी करने के कारण जेल में थे।


Click it and Unblock the Notifications