सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की थी आत्महत्या? बहन श्वेता ने किया ऐसा खुलासा कि सोशल मीडिया पर मच गया तूफान!

Shweta Singh Kirti shocking revelations on Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया के पीछे बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जो लोगों की नजरों से छिपी रहती हैं। जब कोई बड़ा विवाद सामने आता है, तो हर कोई हैरान रह जाता है, और उससे जुड़ा रहस्य सालों बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं होता। ऐसी ही एक कहानी है सुशांत सिंह राजपूत की, जिनकी मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को पांच साल बीत चुके हैं और उनके जाने के बाद भी उनके जाने का दुख और उनसे जुड़े अनसुलझे सवाल लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं।
श्वेता सिंह कीर्ति का दावा
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सुशांत की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। श्वेता का कहना है कि यह बात उन्हें दो साइकिक्स (भविष्यवक्ता) ने बताई थी- जिनका सुशांत या उनके परिवार से कोई संबंध नहीं था। दोनों ने अलग-अलग जगह से, लेकिन लगभग एक जैसी बातें कहीं।
'आत्महत्या कैसे हो सकती है?'
श्वेता ने इंटरव्यू में कई अहम सवाल उठाए। उन्होंने कहा- 'आत्महत्या कैसे हो सकती है? जिस पंखे और बेड की बात हो रही है, उनके बीच इतना फासला ही नहीं था कि कोई इंसान अपने पैर लटका सके। अगर किसी को आत्महत्या करनी होती, तो वो स्टूल या किसी ऊंची चीज का इस्तेमाल करता, लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। यहां तक कि गले पर जो निशान था, वो दुपट्टे का नहीं बल्कि पतली सी चैन जैसा लग रहा था।'
जांच के बावजूद बाकी हैं सवाल
सुशांत की मौत के बाद भारत में कई एजेंसियों ने जांच की- मुंबई पुलिस, ईडी, एनसीबी और सीबीआई। इन सभी ने जांच के बाद कहा था कि किसी तरह की साजिश या हत्या का सबूत नहीं मिला। लेकिन सुशांत का परिवार अब भी इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
'दो साइकिक्स ने एक ही बात कही'
श्वेता ने आगे बताया कि सुशांत की मौत के बाद उन्हें दो अलग-अलग साइकिक्स ने कॉन्टैक्ट किया- एक अमेरिका से और दूसरा मुंबई से। दोनों ने बिना किसी जानकारी के कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं बल्कि हत्या थी।
श्वेता सिंह कीर्ति के इन बयानों के बाद एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला सुर्खियों में आ गया है। जहां जांच एजेंसियों ने इसे आत्महत्या बताया था, वहीं उनका परिवार अब भी न्याय की उम्मीद में है और सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











