सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने एम्स रिपोर्ट पर भी दिया रिएक्शन, सीबीआई को लेकर कही ये बात
सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी भी एक पहेली बनी हुई है। हाल में ही इस मामले में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आई जिसने इस केस को लेकर गहमागहमी मचा दी। एम्स की रिपोर्ट ने सुशांत की मर्डर थ्योरी को खारिज कर दिया। इस पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह राजपूत ने रिएक्शन दिया है। श्वेता ने भाई सुशांत की केदारनाथ वाली तस्वीर को शेयर किया और सीबीआआई को लेकर बात लिखी।
श्वेता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- हर हर महादेव, हम आप पर विश्वास करते हैं भगवान। हम सभी की निगाहें सीबीआई पर टिकी हैं। सुशांत की यूएस वाली बहन ने इंस्टाग्राम पर एक अन्य पोस्ट भी लिखा- इस तरह के यू टर्न को जरूर एक्सप्लेन करना चाहिए। क्यों #SushantConspiracyExposed #SushantAIIMSTape.
एम्स रिपोर्ट में सुशांत की हत्या की आशंका को खारिज कर दिया गया। रिपोर्ट में इसे सुशांत की सुसाइड का मामला बताया गया, कहा कि इसमें किसी भी तरह का फाउल प्ले नहीं है। वहीं उससे पहले सामने आई एम्स की रिपोर्ट ने सुशांत के शरीर से किसी भी प्रकार के जहर की बात को भी खारिज किया था।


Click it and Unblock the Notifications











