DIVORCE: 2014 की सबसे खूबसूरत शादी....अब तलाक की कगार पर!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा और एक्टर पुलकित सम्राट का रिश्ता अब टूटने की कगार पर है और इस बात की पुष्टि खुद श्वेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में दी है। जब रिश्ते टूटते हैं तो किसी को अच्छा नहीं लगता है। चाहे वो किसी सेलिब्रिटी का हो या आम इंसान का। वो भी जब आपका नाम बॉलीवु़ड के सबसे मशहूर इंसान से जुड़ जाए तो खबरें और फैल जाती है।
3 नवंबर को श्वेता और पुलकित शादी के बंधन में बंधे थे और सलमान खान ने खुद अपनी बहन का कन्यादान किया था। इस शादी को 2014 की सबसे खूबसूरत शादी कहा जा रहा था लेकिन 10 महीने बाद ही पुलिकत सम्राट और यामी गौतम के अफेयर की खबरों ने काफी ज़ोर पकड़ा।
और आखिरकार श्वेता ने मीडिया में खुलासा किया कि वो और पुलकित अलग हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि मेरे पति का मानना है कि वो अपने परिवार की वजह से मुझे छोड़ रहे हैं। उनके और यामी गौतम के बीच कुछ है या नहीं ये आप उन दोनों से पूछिए। मैं बस तलाक का वो कारण बता रही हूं जो मेरे पति ने मुझे बताया।


Click it and Unblock the Notifications