श्वेता बनी हेलन

इसलिए वे दो वर्षों तक नजर नहीं आयीं। जो हुआ सो हुआ। अब श्वेता उस दौर को भूल चुकी हैं। और वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस वर्ष उनकी चार फिल्में रिलीज होनेवाली हैं। इस फिल्मों में से एक में उन्होंने कैब्रे डांस किया है और उनका दावा है कि वह एक नया बदलाव लाने में कामयाब हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि यह गीत हेलन को समर्पित किया है।
हेलन उनकी आदर्श हैं और वे चाहती हैं कि वह खुद को उनकी तरह स्थापित कर पायें। उन्होंने यह भी कहा है कि वे बिन बुलाये बाराती में भी नजर आयेंगी। इसमें श्वेता ने एक कैबरे सांग पर डांस किया है। श्वेता के मुताबिक गाने की शूटिंग गोवा में एक रीयल केसिनो शिप पर की गयी। इसे मात्र पांच घंटे में ही पूरा कर लिया गया है, क्योंकि शूटिंग की इजाजत मात्र एक दिन के लिए मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











