..................... Shweta Bhardwaj to debut in Telugu | 'मिशन इस्तानबुल' की श्वेता चलीं साउथ - Hindi Filmibeat

'मिशन इस्तानबुल' की श्वेता चलीं साउथ

By Staff

Shweta Bardwaj
'मिशन इस्तानबुल" से अपना फिल्मी कैरियर शुरू कर रही देसी लारा क्रॉफ्ट यानी कि श्वेता भारद्वाज फाइनली अपने हॉलीवुड तेवर से निकलकर बॉलीवुड की पारंपरिक नायिका के रूप में नज़र आने की कोशिश कर रही हैं।

इन दिनों वह साऊथ की तेलुगू फिल्म 'इन्दुमती" के सिलसिले में हैदराबाद में हैं। नाम से भले ही यह काफी टिपिकल ट्रेडिशनल हिन्दी फिल्मो की तरह हो मगर सच यह है कि यह एक सायकोलोजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें श्वेता मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसमें उनका किरदार एक रहस्यमयी औरत का है, जिस पर हर कोई शक करता है। मगर अंत में वह सीबीआई की मदद से सच सामने लेकर आती है।

इस फिल्म के निर्देशक हैं हर्षा रेड्डी। साऊथ में पहली फिल्म होने से श्वेता ना वहां के लोगों से वाकिफ है ना उनके नाम से। इसलिए जब हमनें उनसे बाकि लोगों का नाम जानना चाहा तो उन्होंने हमसे माफी मांग ली। चलिए कोई बात नहीं।

हमें तो यही जानकर हुशी हुई कि कम से कम इसी बहाने आप ज़मीं पर तो आई। और हां एक बात और यूं तो काफी लोग श्वेता के बहुत बोलने से परिचित होंगे। इस फिल्म के ज़रिए श्वेता के मुंह को काफी आराम मिलेगा। कैसे ? अरे भाई! जब कुछ समझ में आएगा तब तो वो कुछ बोलेंगी और अपना मुंह खोलेंगी। है ना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X