क्या है सेक्स स्कैंडल का सच...श्वेता बासु ने किए नए खुलासे!

मकड़ी की चाइल्ड स्टार श्वेता बासु प्रसाद ने कुछ नए खुलासे करके तहलका मचा दिया है। सेक्स रैकेट स्कैंडल में रंगे हाथ पकड़ी गईं श्वेता ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि रेड वाले दिन उन्हें हैदराबाद से वापस फ्लाइट से घर जाना था पर उनकी फ्लाइट मिस हो गईं। वो वहां किसी भी तरह के देह व्यापार के लिए नहीं गईं थीं।

खुलासा एक: देह व्यापार के लिए नहीं गई
हालांकि श्वेता उस समय वहां क्या कर रही थीं इस बात पर वो चुप हैं। उनकी मानें तो वो ऐसे किसी काम से नहीं जुड़ी थीं और वो इस पूरे वाकये में अनजाने में फंस गईं हैं। श्वेता ने ज़ोर देते हुए कहा है कि वो हैदराबाद देह व्यापार बल्कि एक अन्य कार्यक्रम के लिए गईं थीं और उन्हें नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा।

Shweta Basu Sex Scandal

खुलासा 2: नहीं दिया था कोई बयान
श्वेता ऐसे किसी बयान से इनकार कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने अपनी और परिवार की ज़रूरतों के लिए ये सब किया और उन्हें अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है। श्वेता ने कहा है कि उन्होंने मीडिया में ऐसा कोई बयान नहीं दिया और किसी पत्रकार का फितूर है जिसे सबने बेबाकी से चला दिया।

खुलासा 3: भरा - पूरे परिवार से है ताल्लुक
श्वेता की मानें तो उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत मज़बूत है तो वो ऐसा बयान क्यों देंगी कि उन्होंने ज़रूरतें पूरा करने के लिए ऐसा किया। उनके माता पिता ने उन्हें अच्छी तालीम दी है। और मकड़ी के बाद उन्होंने पढ़ाई की फिर एक्टिंग के क्षेत्र में आ गईं। ऐसे में हर समय उनके माता पिता साथ रहे हैं।

खुलासा 4: कभी नहीं रही काम की कमी
श्वेता के जिस बयान को अभी तक मीडिया ने चलाया है उसे झुठलाते हुए श्वेता ने कहा कि मुझे काम की कभी कोई कमी नहीं रही। तो मैं काम के अभाव में ऐसा करूं इसका सवाल ही नहीं उठता। मैंने जितनी बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराए हैं वो उन सबकी लिस्ट दे सकती हैं।

खुलासा 5: किसी ने नहीं दिया ऑफर
श्वेता की गिरफ्तारी के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका था। काफी लोग उनके हक में बोलते नज़र आए। अवार्ड विनिंग डायरेक्टर हंसल मेहता ने उनके साथ काम करने का भी एलान किया पर श्वेता की मानें तो उन्हें किसी से काम करने का कोई ऑफर नहीं मिला है और उन्हें कोई सहानुभूति नहीं चाहिए क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ किया ही नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X