वरुण धवन की ऑनस्क्रीन भाभी बनेंगी श्वेता बसु प्रसाद..वो भी इस फिल्म में
सीरियल चंद्रनंदिनी में नंदिनी का किरदार निभाने वालीं श्वेता बसु प्रसाद भी बदरीनाथ की दुल्हनिया का हिस्सा होंगी।
शशांक खैतान, वरुण धवन और आलिया भट्ट की तिकड़ी बदरीनाथ की दुल्हनिया के साथ आप सबके सामने आ रही है। जहां आपको पता होगा कि इस फिल्म में वरुण धवन बदरीनाथ का रोल निभाते नज़र आएंगे तो वहीं इसमें एक और खास कलाकार आपको नज़र आने वाला है।

जी हां..टेलिवीज़न सीरियल चंद्रनंदिनी में नंदिनी का किरदार निभाने वालीं श्वेता प्रसाद भी इस फिल्म का हिस्सा होंगी। बताया जा रहा है कि इसमें श्वेता वरुण धवन की भाभी का किरदार निभाती नज़र आएंगी। बता दें कि श्वेता लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।
PIC of the Day: जब एक साथ आए बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स.. शाहरूख खान और....
फिलहाल वो टीवी शो चंद्रनंदिनी में नज़र आती हैं। उनके किरदार को भी लोग काफी पसंद करते हैं। आपको याद दिलाते चलें कि श्वेता कहानी घर घर की सीरियल, करिश्मा का करिश्मा, डर सबको लगता है जैसे सीरियल में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं।
यही नहीं उन्होंने मकड़ी, इकबाल, वाह लाइफ हो तो ऐसी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हिंदी फिल्मों के साथ साथ श्वेता ने कई तेलूगु और तमिल फिल्में भी की है।


Click it and Unblock the Notifications